उज्जैन:कड़ाके की ठंड…स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

By AV NEWS

शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है.नए साल की शुरुआत के साथ ही शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। बुधवार सुबह भी शहर कोहरे की आगोश में रहा।दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही।बुधवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही।

पारा गिरकर 7.2 पर पहुंच गया।जिससे शहवासियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ है।

लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने 6 और 7 जनवरी का स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। अवकाश सरकारी निजी और आंगनवाड़ी सहित सीबीएससी स्कूलो की कक्षा पहली से आठवीं तक पर लागू होगा।

Share This Article