Advertisement

उज्जैन:दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की लाश कुएं से मिली

दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की लाश कुएं से मिली

 

Advertisement

उज्जैन। भेरू ढाबा आगर रोड पर दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की लाश कुएं से मिली। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद जांच शुरू की है।

रितेश पिता गोविंद 20 वर्ष निवासी बकानिया अपने दोस्त राजाराम, संजय, संदीप, देवीसिंह, करण के साथ भेरू ढाबा आगर रोड फंटा पर रात में शराब की पार्टी करने पहुंचा था।

Advertisement

नशा होने के बाद वह घर जाने का कहकर पैदल निकला लेकिन घर नहीं पहुुंचा। आसपास उसकी तलाश की तो चेतन के कुएं के बाहर उसकी चप्पल पड़ी दिखी।

ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी ली तो रितेश का शव मिला जिसे पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके दोस्तों ने बताया कि रितेश कुएं में कैसे गिरा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें