Advertisement

उज्जैन:सुश्रावक का संथारा के बाद देवलोकगमन

उज्जैन। विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले सुश्रावक का संथारा के बाद देवलोक गमन हो गया। उनकी डोल प्रात: 11 बजे निवास स्थान से निकली। सुभाषनगर स्थानक के वरिष्ठ सुश्रावक सकल जैन समाज मदनलालजी राठौर जैन का संथारा के साथ देवलोक गमन हो गया। उनकी डोल प्रात: 11 बजे विवेकानंद कॉलोनी से निकला।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि मदनलाल जैन 96 वर्ष के थे शनिवार को उन्हें संतश्री ने संथारा दिलाया और प्रात: 4 बजे उनका देवलोकगमन हुआ। उनके परिवार में शैलेन्द्र जैन (राठौर), ललित, जैनेन्द्र, राजकुमार, सचिन, सिद्धार्थ एव श्रेयांस आदि भरापुरा परिवार है। सकल जैन संघ द्वारा उन्हें अनेक विभूतियों से स मानित किया गया था। डोल में जैन बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें