सिंहस्थ में मुफ्त टेंट सिटी बनाएगे टेंट व्यवसायी

शामियाना महोत्सव में महाकाल टेंट संघ की घोषणा, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ने कहा-जमीन दिलाने में मदद करेंगे
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टेंट व्यवसाइयों की प्रमुख संस्था श्री महाकाल टेंट गार्डन एवं मंडप व्यवसायी संघ सिंहस्थ में जिले के सभी टेंट, इवेेंट, गार्डन और मंडप व्यापारियों के सहयोग से टेंट सिटी बनाएगी, जहां श्रद्धालु नि:शुल्क ठहर सकेंगे।
यह घोषणा बुधवार को हुए वेडिंग इंडस्ट्री के जिला शामियाना महोत्सव मेें संगठन के अध्यक्ष आशीष मल्होत्रा ने की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने कहाकि जमीन के लिए वे महत्वपूर्ण काम के लिए सिंहस्थ क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। जिले की वेडिंग इंडस्ट्री का महाकुंभ शामियाना महोत्सव बुधवार को इंदौर रोड राधेकृष्ण रिसोर्ट में दिनभर चला। श्री महाकाल टेन्ट गार्डन एवं मडप व्यवसायी संघ ने यह आयोजन किया था।
संघ के अध्यक्ष आशीष मल्होत्रा, सचिव सुरेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जगदीश गुजराती और संगठन प्रभारी सुमन माली ने बताया कि शामियाना महोत्सव की अध्यक्षता अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ म.प्र. टेंट एसोसिएशन भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष परमजीतसिंह खनूजा ने की। विशेष अतिथि प्रदीप अग्रवाल (म.प्र. महासचिव), संजय जैन (म.प्र. कोषाध्यक्ष), रिंकू भटेजा (म.प्र. वरिष्ठ उपाध्यक्ष), योगेश श्रीवास्तव (म.प्र. प्रवक्ता), मनीष त्रिवेदी राजा भैया (प्रदेश सह संगठन प्रभारी) थे।
अतिथियों का स्वागत समन्वय समिति के संयोजक दीपचंद सोनी, समन्वयक केसरीमल माली, उपाध्यक्ष अमृतलाल जायसवाल, सहसचिव, शुभम मालवीय,पूर्व सचिव ओम घुरैया कार्यकारिणी सदस्य कलीम खान, प्रदीप राव, मंगल कछावा, घनश्याम चौधरी, गोलू माली, राजेश कीर, समीर मंसूरी, यशवंत वंशज, राहुल गहलोत, राजेंद्र सिंह राठौड़, भूपेश गुप्ता रामेश्वर डोडिया ने किया। उज्जैन इवेंट एसोसिएशन, श्री उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन, माँ अन्नपूर्णा हलवाई एवं सर्विस कैटरर्स संघ के साथ ही महिदपुर तहसील टेंट एसोसिएशन, तराना, खाचरौद, नागदा, बडऩगर और घट्टिया टेंट एसोसिएशन के सदस्यगण कार्यक्रम में मौजूद थे।
टेंट बाजार के लिए व्यापारियों को मिलेगी जमीन
अध्यक्ष आशीष मल्होत्रा की मांग पर मुख्य अतिथि हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यक्रम में घोषणा की कि जिस तरह दवा बाजार, कपड़ा बाजार होता है उसी तरह प्रदेश में टेंट व्यापारियों के गोदाम के लिए अलग बाजार के लिए उचित मूल्य पर जगह उपलब्ध कराने के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सीएम डॉ. यादव उन्हें निराश नहीं करेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के साथ टेंट व्यापारियों ने पौधारोपण भी किया।









