उज्जैन : युवक ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते रिषी नगर में रहने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement
पुलिस ने बताया कि सक्षम पिता मिलिंद करकरे 29 वर्ष निवासी ऋषि नगर ने दो दिन पहले शराब के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसका प्रायवेट अस्पताल में उपचार जारी था जहां कल सक्षम की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि सक्षम की करीब 4 वर्ष पहले शादी हो चुकी थी और वह नौकरी की तलाश में था।
Advertisement









