उज्जैन : लिमिटेशन के बीच सादगी से आजादी का जश्न

दशहरा मैदान पर मुख्य आयोजन, प्रभारी मंत्री देवड़ा ने ध्वजारोहरण कर ली परेड की सलामी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। कोरोना गाईडलाईन, लिमिटेशन के बीच सादगी से आजादी का 75 वां जश्न दशहरा मैदान के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर हुआ। प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
प्रदेश के वित्तमंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड ने रविवार सुबह दशहरा मैदान पर ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की। मार्चपास्ट हुआ और दो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न विभाग,संस्थाओं के साथ उनके अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य और सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
दशहरा मैदान पर आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री देवडा ने कहा आजादी को बनाए रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें। अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी एक चुनौती बनी हुई है। इस संकट से भी सभी मिलजुल कर निजात पाएंगे। इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, बचाव ही एक मात्र रास्ता है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिये वैक्सीनेशन अवश्य कराने के साथ दो गज की दूरी, मास्क जरूरी और नियमों का पालन करें। दशहरा मैदान के अलावा शहर के अनेक स्थानों संस्थाओं, संगठनों, शिक्षण संस्थाओं में स्वाधीनता दिवस मनाया गया। कोविड-19 कोरोना गाईडलाईन के चलते सभी स्कूलों-कॉलेजों में बच्चों को स्वाधीनता दिवस से दूर रखा गया। दशहरा मैदान पर भी केवल दो ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई।












