Advertisement

उज्जैन:30 जून तक ऑनलाइन स्लॉट हुए बुक

28 से खुलेगा बाबा महाकाल का दरबार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कोरोना कफ्र्यू में छूट के अंतर्गत प्रशासन द्वारा 28 जून से महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिये खोला जाना है। दर्शनों के लिये लोगों को ऑनलाइन स्लाट बुक कराना होंगे। महाकाल के भक्तों ने 28 के बाद अगले दो दिन के स्लाट भी अब से बुक कर लिये हैं। महाकालेश्वर मंदिर समिति की साइड पर 28 व 29 जून के सभी स्लाट बुक हो चुके हैं, जबकि 30 जून के भी आधे से अधिक स्लाट बुक हो गये हैं। मंदिर समिति सदस्यों का कहना है कि भगवान के दर्शनों से पहले लोगों को ऑनलाइन स्लाट बुक कराना अनिवार्य है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन सार्टिफिकेट व मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन आदि नियमों का पालन भी करना होगा। वर्तमान में राजस्थान, गुजरात के लोगों का भगवान के दर्शनों के लिये आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, कई लोग मंदिर के शिखर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें