एक टूथब्रश कितने दिन चलाना सही? डेंटिस्ट ने बताया सच

अधिकतर लोग अपने टूथब्रश को तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक उसके ब्रिसल पूरी तरह खराब नहीं हो जाते। कई लोगों की आदत होती है कि वे महीनों तक एक ही ब्रश का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
डेंटिस्ट का मानना है कि टूथब्रश केवल दांत साफ करने का साधन नहीं, बल्कि अच्छी ओरल हेल्थ बनाए रखने का जरूरी हिस्सा है। लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। साथ ही ब्रश के ब्रिसल कमजोर और फैले हुए हो जाते हैं, जिससे दांतों की ठीक तरह सफाई नहीं हो पाती।
विशेषज्ञों के मुताबिक सही समय पर टूथब्रश बदलना बेहद जरूरी है। इससे दांत साफ रहते हैं और मसूड़ों की कई समस्याओं से भी बचाव होता है। मुंह की बदबू, संक्रमण और प्लाक जैसी दिक्कतों का खतरा भी कम हो जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर समय-समय पर नया ब्रश इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
कितने समय बाद बदलना चाहिए टूथब्रश?
डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी टूथब्रश को लगभग 3 से 4 महीने तक ही इस्तेमाल करना सही माना जाता है। इसके बाद ब्रश के रेशे घिसने लगते हैं और दांतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। अगर ब्रिसल्स जल्दी फैल जाएं या टेढ़े दिखाई देने लगें, तो ब्रश को तय समय से पहले बदल देना चाहिए।
लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने के नुकसान
1. बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा
पुराने टूथब्रश में धीरे-धीरे बैक्टीरिया और जर्म्स जमा होने लगते हैं, जो मुंह से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ा सकते हैं।
2. दांतों की सही सफाई नहीं होती
घिसे हुए ब्रिसल दांतों के बीच फंसी गंदगी और प्लाक को पूरी तरह साफ नहीं कर पाते।
3. मसूड़ों में परेशानी बढ़ सकती है
खराब ब्रश इस्तेमाल करने से मसूड़ों में सूजन, दर्द और खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. सांसों से बदबू आने लगती है
अगर ब्रश में बैक्टीरिया ज्यादा जमा हो जाएं तो मुंह से दुर्गंध की समस्या भी शुरू हो सकती है।
किन परिस्थितियों में तुरंत बदल देना चाहिए ब्रश?
- वायरल या बीमारी से ठीक होने के बाद
- ब्रिसल्स फैलने या मुड़ने पर
- ब्रश से बदबू आने लगे तो
-
हर 3 से 4 महीने पूरा होने पर









