Popup Image
Advertisement

कोयला फाटक-सतीगेट रोड पर ओटले-चढ़ाव ढहाए

अतिक्रमण करने वालों पर अंकुश : चौड़ीकरण वाली सड़क घेरने वालों पर सख्ती

Advertisement

उज्जैन। ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए प्रशासन और नगरनिगम शहर की सड़कों को चौड़ा कर रहा है और इन चौड़ी सड़कों को अतिक्रमणकारी फिर से घेर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ सख्त एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार को कोयलाफाटक- सतीगेट मार्ग पर नाली पर किए निर्माण निगम की रिमूवल गैंग ने ढहा दिए। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने भी साफ कहा कि चौड़ीकरण वाली सड़कों पर किसी भी कीमत पर दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देंगें। किसी भी अतिक्रमणकारी को नही बख्शेंगे।

दरअसल, कोयला फाटक-सतीगेट रोड हाल ही चौड़ा हुआ है। इसमें भी कंठाल चौराहा, सतीगेट वाला हिस्सा तो राजसी सवारी के पहले ही खोला गया है। यहां एक महीने के भीतर ही लोगों ने नाली घेरनी शुरू कर दी है। उन्होंने नाली के ऊपर ओटले-चढ़ाव बना लिए है। बुधवार को मुआयने पर निकले निगमायुक्त को कंठाल सतीगेट के बीच नाली पर ओटले, चढ़ाव और ब्लॉक मिले तो उन्होंने रिमूवल गैंग बुला ली। जेसीबी लगाकर ओटले, चढ़ाव और ब्लॉक का अतिक्रमण हटाया गया। इस बीच कुछ जगह का अवैध निर्माण भी तोड़ा गया।

Advertisement

कमिश्नर ने यह भी कहा
ट्रैफिक सुगम बनाने के मकसद से चौड़ीकरण किया गया है, दुकान लगाने के लिए नहीं। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण सहन नहीं होगा। अफसर और रिमूवल चौड़ीकरण हो चुके मार्गों की लगातार निगरानी करें, अगर अतिक्रमण मिलता है तो तत्काल हटाएं। अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमणकारी अगर नहीं मानते हैं तो उन पर फाइन भी लगाया जाए और बार-बार यह प्रोसेस की जाए। इससे ही अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा।

अतिक्रमण मुक्ति पहली प्राथमिकता

Advertisement

चौड़ीकरण मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। ट्रैफिक सुगम करने के लिए चौड़ीकरण किया गया है, अगर इसमें ही दिक्कत होगी तो फिर चौड़ीकरण का क्या अर्थ रहेगा। रिमूवल गैंग और अफसरों को अतिक्रमण नहीं होने देने के लिए निर्देशित किया है। सामान जब्ती के साथ चालानी कार्रवाई का भी कहा है।
अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें