Popup Image
Advertisement

गंदे पानी में उतरे भाजपा पार्षद, बोले- 3 साल से परेशान हैं रहवासी

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 2 में सीवरेज की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद भुरू हेमंत गेहलोत ने गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पिपलीनाका-भैरवगढ़ रोड पर लंबे समय से जमा गंदे पानी के बीच बैठकर पार्षद ने धरना दिया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

Advertisement

बोले- 3 साल से झेल रहे समस्या

पार्षद भुरू हेमंत गेहलोत का आरोप है कि क्षेत्र के रहवासी पिछले करीब 3 साल से सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

Advertisement

गंदे पानी में बैठकर जताया विरोध

समस्या की ओर प्रशासन और नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए पार्षद खुद सड़क पर जमा गंदे पानी में बैठ गए। उन्होंने मौके पर धरना देकर जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

Advertisement

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रहवासियों को लंबे समय तक इस समस्या से जूझने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें