Advertisement

एसपी का निरीक्षण… पुलिसकर्मियों से की बात

उज्जैन। पुलिस कप्तान सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने थाने का निरीक्षण करने के साथ पुलिसकर्मियों से बात करते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की। दरअसल, एसपी प्रदीप शर्मा अचानक महिदपुर एवं तराना थाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने थानों के अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, मालखाना और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना था।

Advertisement

चोरी रोकने के लिए धार्मिक स्थलों में पहुंची पुलिस, मीटिंग ली, कैमरे लगाने के निर्देश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंदिरों में बढ़ती चोरियों को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर महाकाल पुलिस सोमवार को अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंची। यहां के प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते हुए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों को रात में नहीं रखने, दरवाजे और ताले व्यवस्थित हों, चौकीदार या रात में रुकने के लिए कोई हो, जैसे निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

टीआई गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम ने श्री राधाकृष्ण, दुर्गा मंदिर, भूखी माता मंदिर में बंद पड़े कैमरों को चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा साकेत धाम हनुमान मंदिर, कांच का जैन मंदिर घी मंडी, जैन मंदिर सूरजनगर, स्वर्ग द्वार ईश्वर महादेव मंदिर, श्रीराम मंदिर मुल्लापुरा से जुड़े सदस्यों को भी चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें