Advertisement

कलह से तंग युवक ने एसिड पीकर दी जान

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीवनगर में एक युवक द्वारा एसिड पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद पत्नी के छोड़कर चले जाने और बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। राजीवनगर निवासी जीवन (38), पिता प्रकाश शर्मा को शनिवार को गंभीर हालत में शासकीय अस्पताल लाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, जीवन ने तेजाब (एसिड) पी लिया था। सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मंचाया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है। मृतक ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन कोई काम-धंधा न होने के कारण पत्नी से अक्सर विवाद होता था। तंगी के चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस कारण जीवन पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

 

Advertisement

अकेले रह रहे युवक ने कमरे में फांसी लगाई
उज्जैन। रविवार सुबह पुलिस ने शंकरपुरा क्षेत्र से एक युवक की लाश फंदे पर झूलती बरामद की है। घटना पंचकुआ क्षेत्र की है। यहां रहने वाले जितेंद्र पिता गेंदालाल (33) की लाश रविवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे में फंदे पर झूलती देखी तो तुरंत पंवासा पुलिस और पास ही रहने वाले उसके भाई संजय को घटना की सूचना दी। पंवासा टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि युवक की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। युवक अविवाहित था और अकेला ही रहता था। परिवारजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें