नई दिल्ली। कांग्रेस में लंबे समय बाद अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। देशभर के 36 केंद्रों पर बनाए गए 67 बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।
अध्यक्ष चुनाव में करीब 90% मतदान हुआ है, जो शाम के करीब 4 बजे खत्म हो गया।इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों की किस्मत का फैसला अब बैलेट बॉक्स में कैद हो चुका है।अब देशभर के लोगों की निगाहें अब 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।