Popup Image
Advertisement

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्‍य नेताओं ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को फिर झटका

Advertisement

भोपाल। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में विदिशा के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार (टीकमगढ़), पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी (छतरपुर), जनपद अध्यक्ष तुलसी अनुरागी (गौरिहार, छतरपुर) ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली। कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी, अनिल दीक्षित भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सभी को सोमवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शर्मा ने कहा, ‘कल ही मोदी जी ने कहा था कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। आप देख भी रहे हैं कि लगातार लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। जिनके मन में देश के लिए कुछ काम करने की इच्छा है, वे सब बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें