Advertisement

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री प्लेटफॉर्म से फिसली, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक सर्तक आरपीएफ जवान की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ रही एक महिला प्लेटफॉर्म से फिसल गई और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। जवान ने दौड़कर महिला केा निकाल लिया।

Advertisement

दरअसल यह हादसा गाड़ी संख्या 04170 के रवाना होने के दौरान हुआ। इंदौर से चली सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन फतेहाबाद के रास्ते उज्जैन पहुंची थी। ट्रेन शनिवार रात 10.20 बजे उज्जैन स्टेशन पर आई थी। 5 मिनट का स्टापेज लेकर यह सूबेदारगंज के लिए रवाना हुई थी। इस ट्रेन से प्रयागराज की रहने वाली 35 साल की उर्मिला देवी को सफर करना था। ट्रेन रवाना होती देखकर उन्होंने चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास किया और इसी दौरान उनका पैर फिसल गया।

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला
महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरकर ट्रेन के साथ घिसटने लगी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अरविंद कुमार ने दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर ट्रेन से दूर खींच लिया। जवान की तत्परता से महिला ट्रेन के नीचे जाने से बच गई। अगर जवान सतर्क नहीं रहता तो महिला की जान जा सकती थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें