Advertisement

मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अहमदाबाद में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद

Advertisement

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मेगा निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से 5,785 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र में उद्योग स्थापना और विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि सरकार बिजली, पानी, जमीन, कनेक्टिविटी और अनुमतियों सहित हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक भूमि रियायती दरों पर उपलब्ध है, पर्याप्त जल और सरप्लस बिजली है तथा प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल जोन विकसित किए जा रहे हैं। करीब 19 हजार एकड़ में 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

Advertisement

मप्र-गुजरात जुड़वा भाइयों की तरह
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश और गुजरात को औद्योगिक विकास के लिहाज से जुड़वा भाई बताते हुए कहा कि गुजरात के पास तकनीक, व्यापार और औद्योगिक अनुभव है, जबकि मप्र के पास पर्याप्त जल, बड़ा लैंड बैंक और देश के मध्य में स्थित होने का लॉजिस्टिक्स लाभ है। दोनों राज्यों की ताकत मिलकर औद्योगिक विकास का नया इतिहास रच सकती है। उन्होंने गुजरात के उद्योगपतियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027, भोपाल में आमंत्रित करते हुए कहा, आपके पास अनुभव है और हमारे पास अवसर। दोनों का समन्वय हो तो हम मिलकर इतिहास रच सकते हैं।

इन क्षेत्रों में आए प्रमुख निवेश प्रस्ताव
सीमेंट क्षेत्र में गोल्डक्रेस्ट सीमेंट ने 3,000 करोड़ रुपए, पैकेजिंग में एजियोस पॉलीफिल्म्स ने 2,500 करोड़ रुपए, फूड प्रोसेसिंग में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स ने 1,200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। फार्मास्युटिकल्स में एरिस लाइफसाइंसेज के 500 करोड़, टेक्सटाइल में राघव वूवन एलएलपी के 250 करोड़, इंजीनियरिंग में भव्य मशीन टूल्स के 250 करोड़, केमिकल क्षेत्र में जय केमिकल इंडस्ट्रीज के 200 करोड़ तथा पैकेजिंग में बालाजी मल्टीफ्लेक्स के 200 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा टेक्सटाइल, एयरोस्पेस एवं डिफेंस, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल और इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों में भी निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन सभी प्रस्तावों से कुल 8,635 करोड़ रुपए का निवेश और 5,785 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें