Popup Image

कोरोना की स्थिति पर आज PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

देश में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोरोना के केस लगातारा बढ़ रहे हैं। इस बीच, हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने पर मंथन होगा। हालांकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस अहम बैठक में शामिल हों। बता दें, बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है और ममता बनर्जी चुनाव प्रचार में व्यस्थ हैं।

Advertisement

इससे पहले महामारी के सामने आने के बाद बुधवार को पहली बार सर्वाधिक 1.15 लाख नए मामले पाए गए। पिछले दो महीने से कुछ अधिक समय में संक्रमण के दैनिक मामलों में 13 गुना वृद्धि हुई है। करीब चार महीने बाद 630 लोगों की मौत भी हुई है। नए मामलों करीब 50 फीसद अकेले महाराष्ट्र से हैं।

शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्रियों को संबोधिक करेंगे। इससे पहले 17 मार्च को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऐसी ही बैठक ली थी। इससे पहले बीते रविवार को भी प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैटक ली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें