Popup Image
Advertisement

सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, मजदूर गंभीर

रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट में आग लग गई और वहां अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

हादसे में तीन इंजीनियर गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान रांची निवासी 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो के जगरनाथपुर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। घायल मजदूर की पहचान तरुण रजवार के रूप में हुई है।

Advertisement

हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा टरबाइन में ब्लास्ट के कारण हुआ है। हालांकि, ब्लास्ट की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें