Advertisement

इंदौर में लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार, 35 से ज्यादा केस दर्ज

राधिका कुंज में प्लॉटों पर दुकान और टीन शेड बनाने का आरोप, जमीन खाली करने के बदले मांगी रकम; 2018 में नाबालिग से मारपीट का मामला भी सामने आया था

इंदौर। राधिका कुंज इलाके में खाली प्लॉटों पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से रकम मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड बदमाश मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट सहित 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Advertisement

प्लॉट खाली करने के बदले रकम मांगने का आरोप

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक मुख्तियार खान एलआईजी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि उसने राधिका कुंज कॉलोनी के खाली प्लॉटों पर कब्जा कर वहां टीन शेड और दुकानें बना रखी थीं। इन जगहों का कथित तौर पर व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था।

Advertisement

जब प्लॉट मालिकों ने जमीन खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उनसे रकम की मांग की। पुलिस के अनुसार पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश कर रही थी और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2018 में नाबालिग से मारपीट का मामला

Advertisement

मुख्तियार खान का नाम वर्ष 2018 में सामने आए एक गंभीर मामले में भी आया था। पुलिस के मुताबिक राधिका कुंज में कब्जे वाली जमीन पर कथित तौर पर एक कमरा बनाया गया था, जहां एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई थी।आरोप है कि नाबालिग को बेल्ट से पीटा गया और उसे टॉयलेट सीट चटवाई गई। घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी।

कार्रवाई के दौरान मकान भी तोड़ा गया था

पुलिस के मुताबिक 2018 की घटना के बाद मुख्तियार के अवैध कब्जों की जानकारी जुटाई गई थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित जमीन को कब्जे से मुक्त कराया था। इस दौरान आरोपी के मकान को भी तोड़े जाने की जानकारी सामने आई थी। मामले में उसे जेल भेजा गया था।पुलिस अब मौजूदा मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें