Popup Image
Advertisement

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की चेतावनी कहा- हालात बद से बदतर हो रहे

केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर सभी राज्यों को चेतावनी दी है। केंद्र ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। खासतौर पर कुछ राज्यों के लिए यह बहुत बड़ी परेशानी वाली बात है। सरकार ने कहा कि पूरा देश जोखिम में है, ऐसे में किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Advertisement

सरकार ने बताया कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 में से 8 जिले महाराष्ट्र से हैं और दिल्ली भी एक जिले के रूप में इस सूची में शामिल है। हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने बताया कि जिन 10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, उनमें पुणे (59,475), मुंबई (46,248), नागपुर (45,322), ठाणे (35,264), नासिक (26,553), औरंगाबाद (21,282), बेंगलुरु नगरीय (16,259), नांदेड़ (15,171), दिल्ली (8,032) और अहमदनगर (7,952) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दिल्ली में कई जिले हैं, लेकिन इसे एक जिले के रूप में लिया गया है।नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल ने कहा कि हम काफी गंभीर और खतरनाक हालात से गुजर रहे हैं, खासकर कुछ जिलों में। लेकिन पूरा देश जोखिम में है, इसलिए वायरस की चेन को तोड़ने के लिए और जिंदगियां बचाने के लिए हमें सारी कोशिशें करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल और ICU संबंधी तैयारियां रखनी होगी। अगर मामले इसी तेजी से बढ़े, तो स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा जाएगी।

Advertisement

मामले बढ़ने की बड़ी वजह

अधिकांश राज्यों में आइसोलेशन ठीक से नहीं हो रहा है। लोगों को घर पर ही आइसोलेट या क्वारैंटाइन होने को कह तो दिया जाता है, लेकिन उसकी निगरानी ठीक से नहीं हो रही है।

Advertisement

राज्यों में जिस गति से केस बढ़ रहे है, उस हिसाब से टेस्ट नहीं किए जा रहे।

कांटैक्ट ट्रेसिंग में कमी आई है।

कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन नहीं हो रहा है।

देश में बीते 24 घंटे में 53,125 नए केस आए, 41,217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.49 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें