Advertisement

क्षीरसागर जैन मंदिर में बच्चों युवाओं की संस्कार क्लास

3 मई तक चलेगा शिविर, 250 बच्चे शामिल

 

Advertisement

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित सीमंधर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को बाल युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। 3 मई तक चलने वाले शिविर में संस्कारों की क्लास लगेगी। इसमें 250 बच्चे और युवा शामिल हो रहे हैं। गुरुदेव कानजी स्वामी के प्रभावना योग और प्रेरणा दादा पं. विमलचंद झांझरी के शुभाशीष से 1976 से निरंतर पाठशाला संचालित की जा रही है।

शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें 0 से 17 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो रहे हैं। उन्हें विद्वानों के प्रवचन और भक्ति सिखाई जा रही है। व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए कहानियां सुनाई जा रही है। प्रतिष्ठित विद्वान पं. प्रदीप झांझरी (सूरत), डॉ. पुनीत मंगलवर्धिनी (हैदराबाद), पं. अशोक मांगुलकर (राधोगढ़), अनमोल शास्त्री (राधोगढ़) और पं. पर्व जैन मार्गदर्शन दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें