Popup Image
Advertisement

खाने में बदबू को लेकर पर्यटक होटल संचालक से भिड़े, हंगामा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाहरी दर्शनार्थियों व गुदरी चौराहा स्थित सतगुरु रेस्टोरेंट के संचालक और उसके स्टाफ के बीच खाने में बदबू को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई गई है। भीलवाड़ा (राजस्थान) निवासी पीडि़त राजेश काबरा के मुताबिक वे अपने परिवार के 22 लोगों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए हुए थे। उनके साथ बुजुर्ग से लेकर 2 साल के बच्चे और महिलाएं भी थीं।

Advertisement

शयन आरती के बाद पूरा परिवार भोजन के लिए गुदरी चौराहे के सतगुरु रेस्टोरेंट पहुंचा था। पीडि़त का आरोप है कि होटल स्टाफ द्वारा जो भोजन परोसा गया, उसमें से बदबू आ रही थी। जब इसकी शिकायत होटल संचालक से की गई, तो वह अचानक भड़क गया और महिलाओं के सामने ही अभद्र गालियां देने लगा। विवाद अधिक बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। काफी देर तक हंगामे के बाद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। रेस्टोरेंट प्रबंधन प्रकाश लालवानी का कहना है कि 22 लोग खाना खाने आए थे। उन्होंने भरपेट भोजन किया, जिससे लगभग 7 हजार रुपये से अधिक का बिल बना।

पूरा खाना खत्म होने के बाद ग्राहकों ने चाइनीज डिश ऑर्डर की थी। चाइनीज में से बदबू की शिकायत कर हंगामा करने लगे, जबकि खाना ठीक था। दूसरे ग्राहकों को भी हमने चैक करा। इसके बाद भी खाना बदलने को भी तैयार थे, लेकिन वे बिल चुकाने से बचने के लिए हंगामा करने लगे। होटल मालिक से अभद्रता पर उतर आए। मारपीट भी उन्होंने ही शुरू की और होटल का बिल चुकाए बिना ही चले गए। इस घटना की सतगुरु रेस्टोरेंट की ओर से खाराकुआं पुलिस को शिकायत की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें