Advertisement

घना कोहरा खत्म, धूप निकली, लौटी मुस्कान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन कई दिनों बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली है, इसके कारण लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। शुक्रवार सुबह के समय कोहरा रहा, लेकिन बाद में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे कोहरा भी छटता चला गया। दोपहर में खिली धूप ने ठंड से राहत देने का काम किया।

 

Advertisement

शहर में सुबह घने कोहरे और ठण्ड का असर दिन में कम होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से शहर घने कोहरे की चपेट में था लेकिन शुक्रवार सुबह काफी कम रहा। गुरुवार को अधिकत्तम तापमान 22.2 डिसे दर्ज किया गया,जो सामान्य से 3.5 डिसे कम था। इधर रात के तापमान में गिरावट आ गई। गुरुवार-शुक्रवार की दरमीयानी रात को न्यूनतम तापमान 13.0 डिसे रहा। मौसम साफ होने के बावजूद ठंड का असर था। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मकर संक्रांति के बाद एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा।

प्रयागराज एक्सप्रेस निर्धारित समय से

Advertisement

9 घंटे लेट, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण 4 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा

उज्जैन। उत्तर भारत की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से संचालित हो रही हैं। स्थिति यह है कि रेलवे को कोहरे के कारण 4 ट्रेनों का संचालन निरस्त करना पड़ा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटे देरी से चल रही है। इसी प्रकार दाहोद इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस, रीवा अजमेर एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा है। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण उस ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से संचालित हो रही हैं इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें