ड्रग्स तस्कर का साथी भी अब पकड़ाया

उज्जैन। चिमनगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश पिता कालूसिंह निवासी नारेला को गरोठ-उज्जैन हाइवे सर्विस रोड पर पकड़ा गया था।वह सफेद रंग की एक्सयूवी कार में 21 ग्राम एमडी ड्रग्स सप्लाई देने के लिए बैठा था।
Advertisement
कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई थी, जिसमें सुरेश ने अपने साथी दिलीप पिता बलवंत सिंह निवासी खेड़ा नारेला के साथ तस्करी करना कबूला था। पुलिस टीम दिलीप के गांव गई तो वह नहीं मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि वह आलोट तरफ भागा है। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार किया।एसआई लिबिन खेस ने बताया कि इन तस्करों से यह पूछताछ की जा रही है कि वे ड्रग्स कहां से लाए थे और कहां सप्लाय करनी थी।
Advertisement









