सिंहस्थ में महिला पुलिसकर्मी ड्रोन से रखेंगी निगरानी

पहले चरण के लिए 10 कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
उज्जैन। इस बार का सिंहस्थ हाईटैक होगा। ड्रोन से पूरे सिंहस्थ क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। खास बात यह है कि महिला पुलिसकर्मी यह काम करेंगी। गुरुवार से महिलाकर्मियों का ड्रोन प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले चरण में दस महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ड्रोन प्रशिक्षण के लिए एक खास विंग बनाई गई है। यह प्रशिक्षण फोर इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन टेक्नालॉजी एंड रिसर्च में चल रहा है। इसके तहत महिलाओं को फिलहाल सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाद में उन्हें प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा।
यह सिखाया जा रहा
ड्रोन कैसे चलाया जाता है। इसके फंक्शन कैसे काम करते हैं। ड्रोन चलाने के लिए कौन-कौनसी जानकारी होनी चाहिए। इसे चलाते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए।
मौजूदा पुलिसिंग में ड्रोन की भूमिका क्या है, यह किसी हद तक मददगार है। कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट और इमरजेंसी में यह किस तरह प्रभावशाली है।
ड्रोन तकनीक सीख कर कैसे अपनी क्षमता में बढ़ोतरी की जा सकती है।









