Popup Image
Advertisement

देश-दुनिया के माहेश्वरी बंधुओं को उज्जैन के महेश धाम में मिलेगा बेहतर ठिकाना

10 साल की मेहनत का रविवार को लोकार्पण दूसरे फेज का शिलान्यास

Advertisement

ख्यात उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की मां राजश्री बिड़ला करेंगी उद्घाटन और शिलान्यास

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माहेश्वरी समाज के 7 लोगों ने 16 साल पहले एक सपना देखा। सपना था देश-दुनिया से उज्जैन आने वाले समाज बंधुओं की आवास व्यवस्था का। उन्होंने महेशधाम की कल्पना की और इसको जमीन पर उतारने के लिए भरपूर मेहनत की। अब उनका सपना अंकपात क्षेत्र में महेशधाम के रूप में जमीन पर उतर गया है। तीन मंजिला महेश धाम का लोकार्पण २५ अक्टूबर को देश के ख्यात उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की मां राजश्री बिड़ला करेंगी। इस काम को पूरा करने में दिवंगत पदमश्री बंशीलाल राठी की भूमिका महत्वूपर्ण थी, इसलिए भवन का नाम उनके ट्रस्ट गंगाधर बंशीलाल राठी के नाम पर रखा है।

Advertisement

दरअसल, प्रगतिशील, कारोबारी माने जाने वाले माहेश्वरी समाज के जयप्रकाश राठी, कैलाश डागा, लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, अजय मूंदड़ा, पंकज कैला और पुष्कर बाहेती को यह बात हरदम कचोटती थी कि उज्जैन में माहेश्वरी समाज का ऐसा भवन नहीं है, जहां बाहर से आने वाले समाज बंधुओं को ठहराया जा सके।

श्री महाकालेश्वर के दर्शन और सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाजजन आते हैं। इन सबने मिलकर महेश धाम की कल्पना की। 2010 में महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट के लिए इन्होंने अंकपात मार्ग पर करीब 5 बीघा जमीन खरीदी। 2016 में महेश धाम का भूमिपूजन किया। दस साल की अथक मेहनत के बाद अब महेशधाम का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला भवन में 46 कमरे और एक हॉल बनाया गया है। यह सब आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब इसके लोकार्पण की बेला आ गई है।

Advertisement

क्या है भवन में

तल मंजिल- हॉल (300 लोगों की बैठक क्षमता), 12 कमरे।

 प्रथम मंजिल- 17 कमरे

दूसरी मंजिल-17 कमरे

यह रहेंगे अतिथि
महेशधाम का लोकार्पण और दूसरे फेज का शिलान्यास कार्यक्रम रविवार सुबह ११ बजे पदमश्री राजश्री बिड़ला करेंगी। विशिष्ट अतिथि नवलकिशोर राठी, त्रिभुवनदास काबरा, आनंद राठी, राजकुमार काल्या, श्याम सोनी, रामावतार जाजू, डॉ. दिगंबर झंवर रहेंगे। कार्यक्रम उपरांत सहभोज भी होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें