घर में गाय की मूर्ति इस दिशा में रखें, मूर्ति रखने से जीवन में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में गाय की मूर्ति रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आसपास के वातावरण पर भी पड़ता है। ऐसी मान्यता है की गाय शुक्र ग्रह का प्रतीक होती है और बछड़े को प्रेम व मातृत्व का प्रतीक माना गया है। घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। विवाहित लोगों को घर में पीतल से बनी गाय की मूर्ति रखनी चाहिए और बच्चों के लिए भी यह बहुत शुभ होता है। हालांकि, गाय की मूर्ति घर में रखने से पहले सही दिशा का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।जानें घर में गाय की मूर्ति रखने के वास्तु नियम।
गाय की मूर्ति घर की इस दिशा में रखें
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु की गाय की मूर्ति को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। इसे गलत स्थान पर रखने से प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। कामधेनु गाय को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे उत्तम माना गया है। क्योंकि यह दिशा शुक्र ग्रह से संबंधित होती है। ऐसे में इस स्थान पर पीतल की गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
घर के हॉल में रखें
वास्तु के अनुसार घर के हॉल यानी ड्रॉइंग रूम में भी आप गाय की मूर्ति रख सकते हैं। ऐसा करने से आसपास का वातावरण सकारात्मक होता है। साथ ही, यह दंपति के लिए भी शुभ माना जाता है। ऐसे में विवाहित लोगों को अपने घर में गाय की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
पूजा घर में
वास्तुशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र में घर का सबसे पवित्र स्थान पूजा स्थल को माना गया है। और कामधेनु गाय मां लक्ष्मी का प्रतीक होती हैं। ऐसे में आप गाय की मूर्ति को पूजा घर में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है और बच्चों के लिए भी इसे घर में रखना शुभ माना है।
कामधेनु गाय रखें
माना जाता है की कामधेनु गाय की मूर्ति को कभी भी बेडरूम, बाथरूम आदि स्थानों के आसपास नहीं रखना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा करने से दोष उत्पन्न हो सकता है। इसे हमेशा साफ स्थान पर ही रखना चाहिए। अगर आप पीतल की मूर्ति घर में रख रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।









