Advertisement

घर में जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा, कारण अज्ञात

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के मंगलनगर में एक वृद्ध ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम पुरुषोत्तम पिता छोटेलाल यादव (५१) निवासी मंगलनगर, खिलचीपुर नाका है। पड़ोसी जगदीश प्रजापत ने बताया कि पुरुषोत्तम यादव घर में किराने की दुकान चलाता था। इसके अलावा घासमंडी सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान भी लगाता था। गुरुवार शाम को करीब ६ बजे पुरुषोत्तम ने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगडऩे और मुंह से झाग निकलने पर परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात १०.३० से ११ बजे के बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पड़ोसी प्रजापत के मुताबिक पुरुषोत्तम ने जहर क्यों खाया, इसका कारण नहीं पता लेकिन वह शराब पीता था। घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं जिसमें से दो की शादी हो चुकी है। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें