चना 17213 तो सोयाबीन 15301 रु. क्विंटल बिका

By AV NEWS

सुबह 10.31 बजे मंडी में हुए शुभ मुहूर्त के सौदे, व्यापारियों में रहा उत्साह

मक्का 5121और गेहू का भाव 4005 रुपए

उज्जैन।दीपावली के पांच दिन के अवकाश के बाद आज सुबह आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में मुहूर्त के सौदों के साथ कामकाज शुरू हुआ। सबसे पहले सोयाबीन की नीलामी हुई जो 15301 रुपये प्रति क्ंिवटल में बिकी। वहीं सबसे ऊंचे दाम में चना बिका जिसका अधिकतम भाव 17213 रुपए प्रति क्ंिवटल रहा।

गेहूं, मक्का की भी नीलामी हुई। दो दिन पहले से ही मंडी में अनाज लेकर किसान पहुंचने लगे थे। बैलगाडिय़ों के साथ ही टे्रक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लगी हुई थी।

मंडी व्यापारियों के साथ ही किसानों में भी उत्साह रहा। मंडी में मुहूर्त के सौदे के दौरान विधायक पारस जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पूर्व मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला पहुंच गए थे। पारस जैन अनाज की बोली लगा रहे थे। ढोल ढमाकों के बीच सबसे पहले सोयाबीन की नीलामी हुई। ग्राम विनायगा की किसान वैदिका पिता जितेंद्र की सोयाबीन 15301 रुपए में व्यापारी फर्म गिरिराज टे्रडिंग ने खरीदी।

इसके बाद गेहूं की नीलामी हुई जिसे मंडी व्यापारी गोविंद खंडेलवाल ने 4005 रुपए प्रति क्ंिवटल की बोली लगाकर खरीदा। यह गेहूं किसान लोकेंद्रङ्क्षसह का था। मक्का 4121 के भाव बिका। इसकी सबसे ऊंची बोली मारूति इंडस्ट्रीज ने खरीदा। मक्का उर्दूपुरा निवासी किसान सुनील सांखला लेकर आए थे। आखिरी में चना की नीलामी हुई जो सबसे ऊंचे दाम पर व्यापारी फर्म राकेश कुमार ने 17213 रुपए प्रति क्ंिवटल में खरीदा। चना पंवासा निवासी किसान संतोष का था।

इन किसानों का लाटरी से किया चयन

परंपरानुसार अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों के नाम की लाटरी खोली जाती है। दो दिन पहले से ही किसान सोयाबीन, गेहूं और चना की उपज लेकर पहुंचने लगे थे। मंडी परिसर में गाडिय़ों की कतार लगी थी। लाटरी से चयन किया गया जिनमें वैदिका पिता जितेंद्र निवासी ग्राम विनायगा सोयाबीन, सुनील सांखला निवासी उर्दूपुरा मक्का, लोकेंद्रसिंह निवासी पंवासा गेहूं और संतोष पिता बापूसिंह चना की नीलामी की गई।

कृषि मंडी में चलाया सफाई अभियान

मंडी सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि मुहूर्त के सौदों के पूर्व लगातार सफाई अभियान चलाया। मुहूर्त के दौरान अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के उमेश जैन, अनिल शेखावत, मनीष जैन गावड़ी, शरद जैन, अभिषेक जैन, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद थे। सुबह से ही मंडी में ढोल बज रहे थे। व्यापारियों में भी मुहूर्त को लेकर खासा उत्साह था। मुहूर्त के सौदे से पहले मंडी परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजन किया गया। इसके बाद लाटरी से किसानों के नाम निकाले गए। चयनित चार किसानों के अनाज की नीलामी की गई। आज से ही मंडी में कामकाज शुरू हो रहा है। सोयाबीन की बंपर आवक हो रही हैं।

Share This Article