नई सड़क स्थित श्री शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

मौके से गुजर रहे भाजपा नेता आजम शेख ने फायर ब्रिगेड को दी थी सूचना
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नई सड़क स्थित श्री शॉपिंग काम्प्लेक्स में पड़े कचरे में रविवार सुबह आग लग गई। आग से कॉम्प्लेक्स में धुआं-धुआं हो गया था। मार्निंग वाक के लिए क्षीर सागर जाते वक्त सुहग करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे भाजपा नेता आजम शेख ने धुआं देखा तो फायर ब्रिगेड बुलवाई। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शापिंग कॉम्प्लेक्स घटना सुबह करीब 6:15 बजे की है। मौके पर पड़े कचरे में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे का हिस्सा खाली पड़ा है तथा यहां आकर लोग बीड़ी-सिगरेट पीते हैं। किसी ने जलती बीड़ी सिगरेट फेंक दी होगी
जिससे सूखे कचरे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया खाली दुकान में आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फायरब्रिगेड लारी की मदद से 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। भाजपा नेता शेख ने बताया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आगे लोगों की दुकाने हैं। यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।









