Advertisement

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है। वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की सी-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई है।गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और सी-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर में नक्सलियों से सामना हो गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review