Advertisement

जल गंगा संवर्धन अभियान : महिदपुर ब्लॉक प्रदेश में नंबर-1, उज्जैन जिला दूसरे स्थान पर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में लापरवाही बरतने से अफसरों पर कलेक्टर खफा

 

Advertisement

टीएल बैठक: लापरवाही पर सिंहस्थ पीडब्ल्यूडी ईई और खाचरौद सीएमओ सहित 4 के वेतन राजसात

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार को टीएल बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान उज्जैन के लिए बेहद सुखद आंकड़े सामने आए। शनिवार तक की स्थिति में उज्जैन जिले का महिदपुर ब्लॉक पूरे मध्य प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में पहले स्थान पर था। समग्र जिला रैंकिंग में उज्जैन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज था।

Advertisement

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर जनपद सीईओ महिदपुर की पीठ थपथंपाई और पूरी टीम की प्रशंसा की। कलेक्टर ने सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों (टीएल) की बैठक ली। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी करने और बिना सूचना बैठकों से गायब रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लापरवाही पर कई अधिकारियों के वेतन राजसात करने (काटने) और कारण बताओ नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

निरंतर अनुपस्थित रहने पर सिंहस्थ कार्यपालन यंत्री का एक दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए।

Advertisement

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) खाचरौद, उच्च शिक्षा विभाग के सीएम हेल्पलाइन नोडल अधिकारी और जिला अंत्यावसायी विभाग के जिला अधिकारी का 7-7 दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए।

पीएम विश्वकर्मा योजना के ब्लॉक स्तर पर लंबित आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जनपद सीईओ घट्टिया का 7 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही और बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर डॉ. मंजूषा गुप्ता (नोडल आयुष्मान) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें