Advertisement

जैन मंदिर मूर्ति चोरी केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार, जमीन में छिपाकर रखी थीं बेशकीमती मूर्तियां

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं। डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की गई मूर्तियों और अन्य सामान को जमीन में छिपाकर रखने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें बरामद किया।

 

Advertisement

इससे पहले 13 मई को पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों—ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई मकवाना—को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने फरार आरोपियों और चोरी की शेष मूर्तियों के बारे में जानकारी दी, जिससे पुलिस ने उन्हें तलाश कर दबोच लिया। मंदिर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी, जिससे आरोपियों की पहचान करना आसान हुआ और पूरे गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें