Advertisement

जौ का आटा हफ्ते में 3 बार लगाएं चेहरा चमकाएं

आपने जौ के आटे से बनी रोटी तो खाई होगी, लेकिन अगर हम कहें कि इसे चेहरे पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और फायदेमंद भी होता है तो? जी हां, जौ के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका बताया है। आइए जानते हैं कैसे करें तैयार।

Advertisement

फायदे
जिस तरह चावल का आटा और बेसन हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है उसी तरह जौ का आटा भी हमारी स्किन को एक्सफोलिएट करता है, डार्क स्पॉट को कम करता है, एक्ने-पिंपल्स को ठीक करता है और पोर्स को क्लीन करने में फायदेमंद होता है। आप इसे उबटन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आइए पहले हम डॉक्टर सलीम का बताया फेस पैक बनाने का तरीका जानते हैं।

जौ का फेस पैक

Advertisement
  • चुकंदर- 1/4
  • पानी- 2 चम्मच
  • जौ का आटा- 1 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • शहद- 1/2 चम्मच

ऐसे तैयार करें

सबसे पहले आप चुकंदर के टुकड़े को कद्दूकस कर लें और एक कटोरी में डाल लें।

Advertisement

अब कटोरी में जौ का आटा, पानी दही और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

आप चाहें तो पेस्ट के गाढ़े होने पर जरूरत अनुसार पानी बढ़ा सकते हैं।

जब पैक तैयार हो जाए तो इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।

समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है।

डॉक्टर के बताए अनुसार आप इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार वो भी रात को इस्तेमाल करें।

ये नुस्खा आपको बेहतरीन रिजल्ट देगा और एकदम नेचुरल है।

चेहरे पर दही और शहद लगाने के फायदे

दही हमारे चेहरे के लिए कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है और इसे चेहरे पर लगाने के भी कई फायदे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और ये एक्ने बढऩे से रोकने में मदद करता है।

वहीं अगर हम चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने के फायदे की बात करें तो शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण हमारी स्किन पर एजिंग साइन और ड्राईनेस बढऩे से रोकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें