Popup Image
Advertisement

ड्रग कंट्रोलर ने HC में कहा- फैबीफ्लू की जमाखोरी का दोषी है गौतम गंभीर फाउंडेशन

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर और दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार को अवैधथ तरीके से कोरोना की दवा जमा करने का दोषी पाया गया है। बीजेपी सांसद की संस्था गौतम गंभीर फाउंडेशन को कोविड-19 मरीजों को अनधिकृत रूप से फैबीफ्लू दवा देने और जमा करने का दोषी पाया गया है। ये बात दिल्ली ड्रग कंट्रोलर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताई।

Advertisement

ड्रग कंट्रोलर की तरफ से अदालत में पेश हुईं वकील नंदिता राव ने कहा कि क्रिकेटर की फाउंडेशन ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अपराध किया है। फाउंडेशन अवैध तौर पर दवाओं को जमा करने का दोषी है। इसी एक्ट के तहत आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार भी दोषी पाए गए हैं।कोर्ट ने राव से पूछा कि क्या ड्रग कंट्रोलर द्वारा पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट केवल गंभीर के संबंध में है या उसका प्रवीण कुमार से भी संबंध है? इसपर जवाब देते हुए राव ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट विधायक प्रवीण कुमार से भी संबंधित है और हमने उन्हें भी दोषी पाया है।

हाईकोर्ट ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई को सूचीबद्ध किया है। कोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने उसे इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें