तराना के कांग्रेस विधायक का मजाक उड़ाने में सांसद फिरोजिया के बिगड़े बोल…!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोलते नजर आए – ‘झुक कर न जाने क्या छूता है…’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार का मजाक उड़ाने के चक्कर में तराना के पूर्व विधायक और वर्तमान में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के बिगड़े बोल सामने आए है। फिरोजिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे विधायक महेश परमार पर कटाक्ष करते कैद हो गए है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चल रहा है।

वीडियो में सांसद यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो आया…वो आया की माला जपना बंद करो….वो पांव छूता है, घुटना छूता है, भगवान जाने क्या छूता है। आगे वे कहते हैं कि कोई मरे तो बैठने जाए, बिन बुलाए पगड़ी में जाए, कांग्रेस ने ये गलत परंपरा बना दी है।

सांसद फिरोजिया का यह वीडियो तराना में रविवार को भाजपा के दीपावली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। इसमें वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमइ सबको एकजुट होने का समय है। अभी एकजुट नहीं हुए तो फिर कभी नहीं हो पाएंगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार की क्षेत्र में सक्रियता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सजग करते दिखाई दे रहे हैं। विधायक परमार बड़े-छोटे सभी के पैर पड़ लेते हैं। इसी को लेकर सांसद ने तंज कसा था।

मंत्री और विधायक नहीं पहुंचे

दीपावली मिलन समारोह के निमंत्रण पत्र में आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा और विधायक पारस जैन का नाम भी था लेकिन वे इस समारोह में नहीं पहुंचे थे। फिरोजिया के कार्यक्रम में मंत्री सिंह कई घोषणाएं करने वाले थे लेकिन वह नहीं हो पाई।

इस संबंध में विधायक महेश परमार का कहना है कि हमारे हिंदू धर्म में पैर पडऩे या किसी के सुख-दुख में घर जाने की परंपरा है। सांसदजी को बताना चाहिए कि क्या यह गुनाह है। इधर सांसद फिरोजिया से प्रतिक्रिया के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो सकी।

Related Articles