Popup Image
Advertisement

हरसिद्धि माता मंदिर का जिम्मा अब अपर तहसीलदार पलकेश परमार को सौंपा

उज्जैन। शक्तिपीठ श्री हरसिद्धि माता मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंदिर परिसर की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी अपर तहसीलदार पलकेश परमार को सौंपी गई है। इस संबंध में कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने आदेश जारी किया है।

Advertisement

कालभैरव मंदिर के बाद प्रशासन का यह दूसरा बड़ा बदलाव है।अपर तहसीलदार पलकेश परमार अपने वर्तमान दायित्वों के साथ मंदिर की संपूर्ण व्यवस्थाओं पर नजऱ रखेंगे। प्रशासन हरसिद्धि मंदिर की व्यवस्था के कसावट में जुट गया है।

मंदिर में व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए पिछले एक साल से तहसीलदार स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने का पत्र भेजा गया था। आखिरकार गुरुवार को आदेश जारी हो गया। सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और मंदिर में भी बदलाव किए जा सकते हैं। इंदौर रोड स्थित शनि मंदिर में भी व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े अधिकारी की जरूरत महसूस की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें