Popup Image
Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव सर्किट हाउस तय समय पहुंचे, कई नेता स्वागत से चुके

महाकाल दर्शन के बाद मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे

Advertisement

उज्जैन। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विप्लव देव शुक्रवार सुबह देवास रोड स्थित सर्किट हाउस पर तय समय सुबह 8 बजे ही पहुंच गए। इस कारण कुछ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि उनके स्वागत से चूक गए। बाद में देव महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा की शीश नवाया। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्थानीय निवास वीआईपी बंगले पहुंचे।

सर्किट हाउस के शिप्रा कक्ष में उनका नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सिहंस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, मप्र हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, विधायक सतीश मालवीय, रूप पमनानी, प्रवक्ता विवेक गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

Advertisement

और देव ने हाथ जोड़ लिए…
सर्किट हाउस पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़ पड़े। बाद में निगम अध्यक्ष कलावती यादव के साथ महिलाओं ने भी स्वागत किया। बाद में उन्होंने हाथ जोड़कर सांकेतिक रूप से कहा अब बस कीजिए। तय समय पर आने से कई नेता भी उनके बाद ही पहुंचे। बाद में वे सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री से वीआईपी गेस्ट हाउस में मिले
महाकाल दर्शन के बाद देव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां दोनों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई। गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैलिपेड पहुंचे और इंदौर के लिए निकले। इंदौर में वे रैली में शामिल होंगे।ं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें