दर्दनाक हादसा,एक परिवार के 5 लोगों की मौत

कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; तीन बच्चे घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषणा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वैन सवार लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। घटना देर रात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

advertisement

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे रबूपुरा थानातंर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो प्वॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घायल हुए तीनों बच्चे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस की ओर से मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles