Advertisement

दिनदहाड़े बैंक में लूट, कैशियर से बैग में रु. भरवाकर फरार

मास्क, रेनकोट पहने बदमाश ने किया हवाई फायर

 

Advertisement

इंदौर। पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। मुंह पर नकाब और रेनकोट पहनकर आए बदमाश ने बैंक के अंदर घुसकर हवाई फायर किया। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और मौके से फरार हो गया। घटना स्कीम नंबर 54 में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बैग में करीब 7 लाख रुपए कैश होने की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस के साथ क्राइम बांच की टीम भी जांच में जुटी है।

बदमाश ने हवाई फायर कर दहशत फैलाई
एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि बदमाश के पास 315 बोर की बंदूक थी। बदमाश बैंक के अंदर आया। सबसे पहले फायर कर दहशत फैलाई। फिर कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और फिर भाग गया। आशंका है कि उसके साथ और भी बदमाश साथ होंगे। उनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें