Popup Image
Advertisement

दिल दहला देने वाला मामला: पिता 5 महीने तक बेटी की सड़ी हुई लाश के साथ रहा, पुलिस ने किया खुलासा

मेरठ के तेली मोहल्ले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक रिटायर्ड शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर आरोप है कि वह अपनी मृत बेटी की सड़ी हुई लाश के साथ करीब पांच महीने तक घर में ही रहा और इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी उदय भानु विश्वास की 35 वर्षीय बेटी प्रियंका, जो पेशे से टीचर थी, की मौत करीब पांच महीने पहले पीलिया बीमारी के कारण हो गई थी। लेकिन बेटी के प्रति भावनात्मक लगाव और मानसिक तनाव के चलते पिता ने न तो उसका अंतिम संस्कार किया और न ही किसी को उसकी मौत के बारे में बताया।

बदबू छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल

Advertisement

बताया जा रहा है कि पिता ने शव को घर के एक बंद कमरे में रखा और बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम तक छिड़कता रहा। कुछ समय तक वह खुद भी शव के साथ घर में रहा और बाद में घर को छोड़कर देहरादून चला गया।

रिश्तेदारों की सूचना पर खुला राज

Advertisement

कुछ दिनों पहले जब रिश्तेदारों को घर से तेज बदबू आने की सूचना मिली, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। बेड पर पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में शव मिला, जो लगभग कंकाल बन चुका था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच और रिश्तेदारों की सख्ती के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि बेटी की मौत हो चुकी थी और शव घर में ही रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में पहले से तनाव का माहौल

जानकारी के अनुसार, परिवार पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आरोपी की पत्नी की मौत 2013 में हो चुकी थी। वहीं बेटी प्रियंका लंबे समय से बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पिता ने झाड़-फूंक भी करवाया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें