पीटीएस के सामने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों ने तोड़ा दम

उज्जैन। बीती रात अज्ञात वाहन ने मक्सीरोड स्थित पीटीएस के सामने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। गज्जू पिता बाबूदास (31) व सुरेश पिता मोहनलाल दायमा (35) दोनों निवासी पाटपाला डंपर ड्राइवर थे। मंगलवार रात सुरेश की बाइक से दोनों शंकरपुर तरफ जा रहे थे तभी पीटीएस के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजन राज ने बताया कि दोनों कहां जा रहे थे और उनकी बाइक में किस वाहन ने टक्कर मारी इसकी जानकारी नहीं है। सुरेश के 3 बच्चे हैं और ससुराल शंकरपुर में है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर वाहन की तलाश शुरू की है।
बस की टक्कर से पति ने तोड़ा दम
एक अन्य घटना में विक्रम नगर रिंग रोड स्थित किराना दुकान के सामने बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे नरवर के सादिक पिता अफजल बेग की मौत हो गई। जबकि पत्नी शाहना बी और बेटा रेहान घायल हो गए। बस क्रमांक एमपी 44 जेडजी 9110 के चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









