Popup Image
Advertisement

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 19.83 लाख टेस्ट हुए, दो दिन में पॉजिटिविटी रेट में 7.3% की गिरावट

देश में कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। इसके मद्देनजर बीते दिन देश में कोरोना के रिकॉर्ड 19 लाख 83 हजार 804 टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए गए टेस्ट का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 30 अप्रैल को 19.45 लाख टेस्ट किए गए थे।

Advertisement

बड़ी बात यह भी रही कि रिकॉर्ड टेस्ट के बावजूद नए संक्रमितों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई। मंगलवार को 3.48 लाख लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। यानी पॉजिटिविटी रेट 17.6% रहा। यह आंकड़ा दो दिन पहले 24.9% था।

बीते दिन राहत की बात यह भी रही कि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 256 लोग ठीक हुए। इससे पहले सोमवार को 3 लाख 29 हजार 491 केस आए थे और 3 लाख 55 हजार 930 मरीज ठीक हुए थे।

Advertisement

मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

मौत का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला है। बीते 24 घंटे में 4,198 लोगों ने दम तोड़ा है। यह आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है। इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। बीते दो दिन में एक्टिव केस भी करीब 42 हजार घट गए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा घटकर 36.99 लाख रह गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें