Advertisement

नेशनल गेम्स: मल्लखंब चैम्पियनशिप में जीते तीन स्वर्ण सहित नौ पदक जीते

उज्जैन। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स मल्लखंब चैम्पियनशिप में 16 राज्यों की टीमों ने सहभागिता की जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 9 पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

 

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष सोनू गेहलोत एवं जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़ ने बताया कि प्रदेश के पुरूष वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं महिला टीम द्वारा भी संघर्षपूर्ण मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया। खेल विभाग क्षीरसागर सेंटर के प्रणव कोरी एवं लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास की सिद्धि गुप्ता द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित किया।

पुरूष टीम में चंद्रशेखर चौहान, राजवीर पंवार, प्रणीत यादव, पंकज गरगाम, प्रणव कोरी, यतीन भाटी ने सहभागिता की। वहीं महिला टीम में अंजली यादव, सोनू मंडावलिया, संजना प्रजापति, सिद्धि गुप्ता, चंद्रिका मित्तोल, जेसिका प्रजापति ने सहभागिता की। खिलाडिय़ों की इस स्वर्णिम सफलता पर कोच मोहनलाल धाकड़ एवं श्वेता चौहान को खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, संचालक रविकुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीए यादव, विनोद प्रधान, संजीव गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें