Advertisement

दाउदखेड़ी : आरटीओ दफ्तर के पास बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

उज्जैन। दाउदखेड़ी स्थित आरटीओ दफ्तर की दीवार के पास शराब छिपाकर बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 310 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई है। दरअसल, उज्जैन नगरीय सीमा में शराबबंदी है। ऐसे में नानाखेड़ा के कमला नेहरूनगर के रहने वाले शक्तिसिंह सोलंकी ने दाउदखेड़ी को अपना ठिकाना बना रखा था। उसने दो थैले आरटीओ दफ्तर के पास रख रखे थे। इनमें शराब के क्वार्टर थे। दोनों थैलों में 155-155 क्वार्टर देसी प्लेन सफेद शराब के रखे थे। पुलिस ने उसे धरदबोचा।

Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें