Advertisement

नौतपा : 8 से 12 किमी रफ्तार की हवा से बेअसर हुई गर्मी, शाम फिर सुहानी

उज्जैन। प्रचंड गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले रोहणी नक्षत्र (नौतपा) पर 8 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने पहले ही दिन अंकुश लगा दिया। सोमवार को नौतपा का पहला दिन था लेकिन यह अपने नाम के अनुरूप जमकर नहीं तपा। गर्मी तो रही लेकिन ऐसी कि उसे सहन किया जा सके। हालांकि, रात का तापमान 28.5 डिग्री पर लगातार दूसरे दिन बरकरार रहा। मई में आने वाला भीषण गर्मी का पखवाड़े रोहिणी के शुरुआती नौ दिन काफी तपन के माने जाते हैं।

Advertisement

इसका कारण होता है सूर्य की किरणों का सीधे धरती पर पडऩा। 3 जून तक चलने वाले रोहिणी के पहले दिन गर्मी ठीक-ठाक रही। इससे पहले रविवार को दिन का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसका कारण पछुआ हवाएं हैं। मानसून से करीब 15 दिन पहले यह हवाएं चलती हैं। इनकी वजह से तापमान कम हो जाता है। वेधशाला के मुताबिक शहर में सुबह के समय 8 और शाम को 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। ऐसे में गर्मी का असर कम बना हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें