Advertisement

तेजा दशमी पर आज दमदमा से निकलेगा चल समारोह

उज्जैन। दमदमा स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में तेजा दशमी के मौके पर सोमवार को निशान चढ़ेंगे। इस दौरान चल समारोह भी निकलेगा। समिति के प्रचार सचिव सुरेश रायकवार ने बताया कि मंदिर प्रांगण से चल समारोह शुरू होगा। यह शहर का भ्रमण कर फिर से मंदिर पहुंचेगा। सामूहिक रूप से निशान का पूजन किया जाएगा। भक्तों को सूजी के हलवे की महाप्रसादी बांटी जाएगी।

Advertisement

भजन पेश करेंगे लोधी
गायक जितेंद्र सिंह लोधी, लच्छू भैया एवं अपने साथी कलाकारों के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति के मुख्य संरक्षक राजेंद्र वशिष्ठ, अध्यक्ष विजय परमार ने कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें