Advertisement

एल्डरमैन संभाल नहीं पा रहें पद, दो महीने बाद भी नहीं ले सकें शपथ

18 जुलाई को हुई थी नियुक्ति

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो महीने पहले शासन ने उज्जैन शहर के 8 भाजपा नेताओं को एल्डरमैन तो बना दिया लेकिन इनकी शपथ अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में यह पद नहीं संभाल पा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने 18 जुलाई को एल्डरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को बराबर प्रतिनिधित्व देने के लिए चार-चार नेताओं को एल्डरमैन बनाया गया था।
इन सभी को उम्मीद थी कि शपथ ग्रहण होगा और वह पद संभालेंगे लेकिन नियुक्ति के दो महीने गुजर जाने के बाद भी इनका शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका है। ऐसे में इनके भीतर छटपटाहट हो रही है। यह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

एक दो दिन के भीतर शपथ हो जाएगी
संगठन संबंधी कामों में व्यस्तता के चलते एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका है। एक दो दिन के भीतर सभी की शपथ करा दी जाएगी।
संजय अग्रवाल
नगर अध्यक्ष भाजपा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें