Advertisement

सड़क पर गुलाट लगाते नजर आए चाकूबाज

अपने ही दोस्तों को चोरी की शंका में मारे थे चाकू, एक की हालत गंभीर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिवार-रविवार की रात बापू नगर में जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद आपस में चाकूबाजी करने वाले दो बदमाशों का चिमनगंज पुलिस ने जब जुलूस निकाला और उनपर डंडे फटकारे तो दोनों चााकूबाज गुलाट लगाते नजर आए। इनकी पिटाई देखकर राह चलते लोग थम गए।

दरअसल, यश राठौर पिता विजय निवासी तिलकेश्वर कालोनी अपने 8 दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाकर आगर रोड कलाली से बापूनगर चौराहे आया था। इस दौरान दुर्लभ उर्फ रोहित खाडवा पिता डालचंद निवासी बापू नगर, गोलू खटीक पिता लेखराज निवासी भेरूनाला ने यश पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और चाकू मार दिया। बीच बचाव करने आए भोला पिता मदनलाल निवासी भेरूनाला पर भी दुर्लभ ने चाकू से पेट व सीने पर वार किए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिमनगंज पुलिस ने चाकूबाज दुर्लभ और गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

जहां वारदात, वहीं जुलूस: बदमाशों ने बापू नगर चौराहे पर वारदात को अंजाम दिया था। चिमनगंज थाना पुलिस की टीम दुर्लभ और गोलू को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कराया। इस दौरान दोनोंं बदमाश पुलिस डंडों के साये में सड़क पर कभी गुलाट लगाते नजर आए तो कभी कान पकड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें