Advertisement

पति को खुदकुशी के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

पत्नी को रात में किसी अन्य व्यक्ति से बात करते पकड़ा था पति ने, इसी से प्रताडि़त होकर उठाया था जानलेवा कदम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति ने उसे रात में किसी व्यक्ति से बात करते पकड़ा था और इसी अवैध प्रेम प्रसंग से प्रताडि़त होकर उसके आत्महत्या की थी।

टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया 6 फरवरी को 52 वर्षीय फरियादी शिवनारायण पिता भगवान राठौर निवासी बक्षराज फैक्ट्री ने सूचना दी कि मेरे 35 वर्षीय भाई राजेश पिता भगवान राठौर निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी (बडऩगर) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम करते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास एफएसएल टीम से निरीक्षण किया और घटना के साक्षियों व आसपास के रहवासियों से पूछताछ की।

Advertisement

पुलिस को पता चला कि मृतक राजेश की पत्नी सोनिया राठौर (माली) के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे। 6 फरवरी की रात सोनिया किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रही थी तभी राजेश ने उसे अन्य व्यक्ति से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और सोनिया ने राजेश को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस मानसिक प्रताडऩा और पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर राजेश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मंगलवार को सोनिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

जनसुनवाई… लोगों ने परेशानी बताई, पुलिस अधिकारियों ने की सुनवाई

Advertisement

उज्जैन। मंगलवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए आवेदन दिए। जिस पर सुनवाई करते हुए एसपी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Write a review